क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किक्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत कोचस प्रखंड में खेल मैदान (स्टेडियम) नहीं है; जिसके कारण सैंकड़ो युवक पुलिस भर्ती हेतु सड़क पर दौड़ने का अभ्यास करते हैं; जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है; यदि हाँ तो क्या सरकार कोचस प्रखंड में खेल मैदान (स्टेडियम) बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?