क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के ओबरा प्रखण्ड अन्तर्गत चातर से अब्तदुलपुर तक सड़क विगत 5 वर्ष से रख- रखाव के अभाव में जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच चुकी है, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है; यदि हां तो सरकार उक्त सड़क का जीर्णोद्वार कार्य कब तक कराने का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों?