क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के मखदुमपुर से गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कोरियामा पंचायत के मेन गांव में अवस्थित प्राचीन बाबा कोटेश्वर नाथ धाम तक जाने वाली लगभग 24 किलोमीटर लम्बी सड़क जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में जहानाबाद और गयाजी से श्रद्धालु आते हैं, सड़क काफी संकीर्ण हैं ; यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क का चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?