क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज के जिला प्रखंड-किशनगंज अंतर्गत ग्राम -बैरबन्ना, ग्राम- बेलवा एवं ओद्रा हाइलेबल पुल के निकट डोंक नदी के द्वारा विगत 4 वर्षों से भीषण कटाव जारी है;2. . क्या यह बात सही है कि खंड एक में वर्णित स्थानों पर केवल बरसात के मौसम में प्रत्येक वर्ष फलड फाइटिंग का काम तात्कालिक तौर पर किया जाता है, बावजूद कटाव निरंतर जारी रहती है;3. यदि उपयुक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थानों पर योजना बनाकर स्थायी रूप से जियो-बैग/बोलडर पीचिंग के द्वारा कटाव रोधक कार्य कराने का विचार रखती है, यदि हां तो कबतक, नहीं तो क्यों ?