क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में छूटे हुए बसावटों को मुख्य पथ से सम्पर्कता प्रदान करती है;2. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के महाराजगंज कार्य प्रमंडल अन्तर्गत गोरेयाकोठी प्रखंड के हेतिमपुर नोनियाटोला से बाबूटोला (मोबाईल सर्वे आई.डी.-82883) एव पश्चिम टोला जी.टी.एस.एन.वाई. रोड से सतवार पश्चिम टोला तक जानेवाली पथ को मुख्य पथ से सम्पर्कता प्रदान नही होने कारण पथ गड्ढ़े में तबदील हो गयी है, जिसके कारण आमजनों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त वर्णित पथों को मुख्य पथ से कबतक सम्पर्कता प्रदाने करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?