क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के अंतर्गत पटना नगर निगम के वार्ड नं0 30 के भूपतिपूर सुरभी बिहार कॉलनी में भारती ज्वेलस के सटे शशिकांत कुमार सिपाही जी के घर से देवकुमार जी के घर तक 110 फीट लंबा एवं 12 फीट चौड़ा कच्चा रास्ता है जिस पर हमेशा जल जमाव की स्थिति बनी रहती है, जिससे बरसात के दिनों आमजनता को आवागमन में कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त स्थल पर पक्के नाला एवं सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?