क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट विधान सभा क्षेत्र के बंदरा प्रखण्ड में बुढ़ी गंडक नदी में रतवारा ढोली घाट पर एवं कटरा प्रखण्ड के सोनपुर पंचायत के सिसवाडा सियारी नदी में पासवान टोला में पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई के साथ अधिक दूरी तय करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त नदी पर आर0सी0सी0 पुल निर्माण हेतु विभाग को पत्रांक-2486, दिनांक 02-08-2025 को पत्र प्रेषित किया गया है परन्तु अबतक प्रशासनिक स्वीकृति अप्राप्त है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्त्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त स्थानों पर अवस्थित बुढ़ी गंडक नदी एवं सियारी नदी पर पुल निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति करवाने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं, तो क्यों?