क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के डेहरी विधान सभा अंतर्गत डेहरी रेलवे ब्रिज से नासरीगंज तक जाने वाली PWD सड़क यहाँ का मुख्य पथ है जो अत्यंत संकीर्ण है, जिससे इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?