क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित गौरा एवं मोहनपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, जमुई द्वारा वर्ष 2015 में शुरू किया गया था, परन्तु लगभग दस वर्ष बीत जाने के बाद भी आजतक विभाग द्वारा पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया जा सका है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पंचायतों में सरकार भवन का निर्माण कार्य कबतक पूरा करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?