क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह सही है कि पटना जिलांतर्गत पालीगंज तथा दुल्हिन बाजार प्रखंड में स्थित सोन नहर प्रणाली के 9 नंबर और 10 नंबर नहरें कई गाँवों से होकर गुज़रती है, जहाँ उराही के दो साल के भीतर ही झार पौधा उगने तथा कूड़ा कचरा से पानी की प्रवाह अवरुद्ध हो गया है ?2. क्या यह सही है कि उक्त नहरों का पक्कीकरण नहीं होने से एक ओर जहाँ नहरों के किनारे गंदगी जमा हो रही है वही दूसरी ओर इससे नहरों का पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुँच पाता है जिससे किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार 9 तथा 10 नंबर नहर का पक्कीकरण करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?