क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत किशनगंज प्रखण्ड के बेलवा पंचायत वार्ड नं0-13 में रंजीत पासवान के घर से मुस्ताक डीलर के घर तक रमजान नदी पर पुल नहीं रहने के कारण आमजनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थान पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?