क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा वर्ष 2018 में समीक्षा यात्रा के दौरान गया जी जिला अंतर्गत टिकारी प्रखंड के लाव गांव में स्थानीय कृषकों के आग्रह पर पईन के मुहाने पर बांध बनाने का आग्रह किया गया था। उसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा संबंधित पदा0 को दिशा-निर्देश देने के बावजूद सात वर्ष बीत जाने के उपरांत भी उक्त स्थल पर बांध का निर्माण नहीं हो पाया है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त योजना का डीपीआर कई बार जल संसाधन विभाग को भेजा जा चुका है, परंतु विभाग में यह कार्य लंबित है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थान पर बियर बांध का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?