क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलान्तर्गत मुख्य बाजार, मुंगेर के ट्रैफिक नं॰-1 के नजदीक एक निजी बस स्टैण्ड होने के कारण मुख्य बाजार में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है; जिसके कारण शहर के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक जनहित में उक्त बस स्टैण्ड को स्थानांतरित करते हुए मुख्य सड़क से बाहर बायपास में स्थल चिह्नित कर स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?