क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत फुलवारी शरीफ प्रखंड के वार्ड संख्या-03 एफ0सी0आई0 रोड में सुहैल मैरेज हॉल के बगल में श्री सैयद जफरूल हसन के मकान से मुख्य सड़क तक बरसात के दिनों में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है, जिस कारण आमजनों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है; यदि उपर्युक्त खंड को उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त वर्णित सड़क के पीसीसी निर्माण के साथ ही नाला निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?