क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है की जमीन के आभाव में गोपालगंज जिला मुख्यालय नगर परिषद् क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाए जैसे सामुदायिक व पिंक शौचालय, वेडिंग जोन, पार्किंग स्थल, पार्क, सीवरेज ट्रीटमेंट, नये बस स्टैंड की योजना लंबित है;2. क्या यह बात सही है की विगत पांच वर्ष पूर्व में नगर परिषद् द्वारा जमीन उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन को पत्र दिया गया है,जिसपर अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है;यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है,तो ,सरकार उक्त नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत जमीन के आभाव में लंबित योजनाओ को कबतक पूर्ण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?