क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला से गुजरने वाली गंगा नदी के दाहिने तट पर बसे सदर प्रखण्ड स्थित गांवों यथा सीताकुंड डीह, टीकारामपुर, शिवनगर तथा करबल्ला के तटों पर कटाव की समस्या निरंतर बनी रहती है; जिससे ग्रामीणों के जान-माल की क्षति भी है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उपर्युक्त वर्णित गांवों में कटाव निरोधक कार्य कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?