क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग ,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के कार्य प्रमंडल दरभंगा-2 के अधीन जाले प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत काजी बहेरा से खोरिया टोल जाने वाली सड़क का निर्माण हुआ था, इस सड़क में दोनों तरफ निर्माण किया गया परन्तु सरकारी भूमि होने के बावजूद भी जमीन का अधिग्रहण नहीं होने के कारण एवं किसी विशेष समुदाय दवरा निर्माण कार्य पर रोक लगाने के कारण सड़क निर्माण कार्य बीच में अधुरा (लगभग 200 मीटर) छोड़ दिया गया जिससे आवगमन बाधित है ,यदि हाँ तो, सरकार उक्त सड़क के निर्माण हेतु सरकारी भूमि का अधिग्रहण कर अविलम्ब छूटे हुए लम्बाई में सड़क निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?