क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत मनेर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत-किन्ता चौहत्तर पूर्वी पश्चिमी, मध्य मंगरपाल सहित छः पंचायतों में गंगा सोन एवं सरयुरा नदियों के तेज कटाव से स्थानीय निवासियो का घर एवं उपजाऊ भूमियां नदियों के गर्भ में समाती जा रही है, यदि हां, तो सरकार कबतक वर्णित स्थलों पर कटाव निरोधक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?