क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत सोन नदी के किनारे मरीन ड्राइव की तर्ज पर हाईवे के साथ ही फुटपाथ, लाइटिंग और मनोरंजक स्थल विकसित किए जाने से ट्रैफ़िक को सुचारू बनाने के साथ-साथ शहर के सौंदर्य को बढ़ाने एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है ;यदि हाँ, तो सरकार सोन नदी के किनारे नासरीगंज से NH-19 होते हुए इन्द्रपुरी तक मरीन ड्राइव की तर्ज पर पथ निर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों?