क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत प्रखंड सोनो के ग्राम बुढ़िया लापड़ से कर्माटांड़ एवं प्रखंड चकाई के नौवाडीह पंचायत स्थित मंझलीटांड़ से बेला मोड़ तक कच्ची ग्रामीण पथ जर्जर अवस्था में हो गया है जिससे आमजनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है , यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित ग्रामीण कच्ची पथों का पक्कीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?