क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के ताजपुर एवं मोरवा प्रखंडों में किसानों द्वारा बड़ी संख्या में फल एवं सब्जियों का उत्पादन किया जाता है ?2. क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त दोनों प्रखंडों में फल एवं सब्जियों के भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को अपने उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिलता है और उन्हें कम भाव में अपना उत्पाद बेचना पड़ता है ?यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त प्रखंडों में किसानों के फल एवं सब्जी उत्पादों के उचित भंडारण के लिए कबतक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?