क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत बिहटा प्रखंड स्थित बिहटा थाना स0-47 जमाबंदी स0-36 में कुल 23.78 एकड़ भूमि सारथ बिहार (सुगर मिल्स लि0 बिहटा) में सेवानिवृत 88 परिवार विगत 50-60 वर्षौ से आवासित है। उक्त परिवारों को अंचलाधिकारी, बिहटा द्वारा उक्त स्थल से जबरन खाली कराया जा रहा है, जबकि उक्त मामला उच्च न्यायालय पटना, वाद स0-6502/15 लंबित है, यदि हाँ, तो उक्त परिवारों को न्यायालय आदेश तक खाली कराने का औचित्य क्या है?