क्या मंत्री कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला के खुशकीबाग़ में 40 हेक्टेयर में कृषि फार्म है, जिसके कुछ हिस्सों में बीज संबंधी कृषि कार्य होता है।2. क्या यह बात सही है कि सीमांचल क्षेत्र मक्का, मखाना, पाईन एप्पल, बेबी काॅर्न, स्वीट काॅर्न, हरी मिर्च एवं मछली के उत्पादन का बहुत बड़ा एरिया है परन्तु पूसा (समस्तीपुर) एवं नालंदा के तर्ज पर पूर्णिया में मक्का सहित अन्य फसलों को बढ़ावा देने एवं उन्नत खेती के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नहीं रहने से वहाँ के किसानों को कठिनाई होती है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पूर्णिया में कृषि फाॅर्म की उक्त भूमि पर सेंटरऑफ एक्सीलेंस खोलने का विचार रखती है, हाॅ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?