क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अंतर्गत के गौरेयारोठी विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर वर्ष 2021 में नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि नगर पंचायत बसंतपुर को अपना प्रशासनिक भवन नहीं रहने के कारण नगर पंचायत से संबंधित कार्यों के संचालन करने में कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक नगर पंचायत बसंतपुर में प्रशासनिक भवन बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?