क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय दामलबाड़ी, मौजा- दामलबाड़ी, खाताः-संख्या-446, खेसरा संख्या-1162, रकबा-1 एकड़ 50 डिसमल, ‘‘गैर मजरूआ खास’’ जमीन पर अवस्थित है, जिसके भवन का निर्माण 2016 में हो चुका है तथा वर्तमान में 531 छात्र -छात्राएं अध्ययनरत हैं ।2. क्या यह बात सही है कि उक्त गैर मजरूआ खास जमीन का उच्च माध्यमिक विद्यालय के नाम से अब तक जमाबंदी दर्ज नहीं किया गया है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक उक्त वर्णित जमीन की जमाबंदी विद्यालय के नाम दर्ज करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?