Back to Legislative Questions Repository
Q.No 842Starred Question Listed

पेयजल आपूर्त्ति कराना

श्री कुमार प्रणय (165) (मुंगेर ) नगर विकास एवं आवास विभाग 12 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

1.क्या यह बात सही है कि सरकार ‘हर घर नल जल योजना’ के तहत राज्य के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेय जल आपूर्त्ति के लिए कृत संकल्पित है;2.क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला के मुंगेर विधानसभा अंतर्गत मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं॰-19, 35,36 सहित कुल 45 वार्डों में से 42 वार्डों में 50% से अधिक नल कनेक्शन अपूर्ण अथवा बंद हैं तथा शेष चालू नलों में ज्यादातर से लीकेज अथवा अन्य कारणों से पानी की सुचारू रूप से आपूर्त्ति नहीं होने के कारण आम जनता को शुद्ध पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक उक्त नगर निगम अंतर्गत अपूर्ण/बंद तथा लीक कनेक्शनों की समुचित विभागीय जाँच करवाकर इन्हें चालू कराते हुए जनहित में शुद्ध पेयजल आपूर्त्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
12 फरवरी 2026
Member
श्री कुमार प्रणय (165) (मुंगेर )
Department
नगर विकास एवं आवास
Ministry
नगर विकास एवं आवास विभाग
MLA Profile
KUMAR PRANAY (165)
KUMAR PRANAY (165)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Munger - Munger (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Rajguru, Police Station Tarapur, District-Munger