क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला मुख्यालय नगर क्षेत्र में बी.यू.आई.डी.सी.ओ. के अंतर्गत स्टॉर्म वाटर ड्रैनेज सिस्टम फेज-1 योजना के तहत कुल 14161 मीटर प्रस्तावित नाला निर्माण में से मात्र 5992 मीटर कार्य को स्वीकृति मिलने के बाद कराया गया है तथा शेष 8169 मीटर कार्य आज भी स्वीकृति के अभाव में लंबित है, जिससे आम जनता जल जमाव की गंभीर समस्या से त्रस्त है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक लंबित 8169 मीटर नाला निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्य पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?