क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के सासाराम शहर में चंदन शहीद पहाड़ तथा आशिकपुर में अशोक कालीन शिलालेख अवस्थित हैं , जो पर्यटन एवं ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थल हैं किंतु उक्त पहाड़ एवं उसके पहुँच पथ पूरी तरह से अतिक्रमित होने के कारण आमलोगों को उक्त स्थल पर आवागमन करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता हैं ; यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?