क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बिजली आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था व उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये किशनगंज विद्युत प्रमंडल से अलग, वर्ष-2021 में एक नया विद्युत प्रमंडल ‘‘बहादुरगंज’’ का गठन किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त जिला के कुल सात प्रखंडों में से पाँच प्रखंड यथा-बहादुरगंज, टेढ़ागाच्छ, पोठिया, दिघलबैंक एवं ठाकुरगंज को उक्त प्रमंडल में शामिल किया गया है जबकि प्रखंड कोचाधामन एवं किशनगंज, विद्युत प्रमंडल ‘‘किशनगंज’’ में शामिल है;3. क्या यह बात सही है कि किशनगंज विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत पोठिया प्रखण्ड को विधुत प्रमंडल किशनगंज में शामिल नहीं रहने के कारण उपभोक्ताओं को कठिनाई होती है ;4. यदि है तो सरकार प्रखंड-पोठिया को विद्युत प्रमंडल किशनगंज में शामिल करने का विचार रखती है,हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?