क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत खुसरूपुर प्रखण्ड में अतिप्राचीन मंदिर “ श्री गौरीशंकर बैकुण्ठनाथ धाम का भवन अत्यंत जर्जर है तथा परिसर की बाउड्रीवाल एवं सुरक्षा हेतु गार्ड की व्यवस्था नहीं है, यदि हाँ तो सरकार खुसरूपुर में अतिप्राचीन मंदिर “श्री गौरीशंकर बैकुण्ठनाथ धाम के भवन का जीर्णोद्धार एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने के साथ सुरक्षा हेतु गार्ड की व्यवस्था कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों ?