Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1013Starred Question Listed

चोरी हुए/ ओवर लोडेड ट्रांसफॉर्मर बदलना

श्री देवेशकान्त सिंह (111) (गोरेयाकोठी) ऊर्जा विभाग 13 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1)  क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी हुए अथवा  ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर को उपभोक्ताओं के द्वारा दिए गए आवेदन पर कम्प्लेन दर्ज कराने के उपरांत  24 से 48 घंटे में अधिष्ठापित कर दिया जाता है;(2) क्या यह बात सही है कि सिवान ज़िला के गोरेयाकोठी प्रखंड अंतर्गत ग्राम चाचोपाली बाबूटोला वार्ड संख्या -1, सिसई पांडे टोला सहित 15 स्थानों पर एवं लकड़ी नवीगंज प्रखंड के ग्राम उज्जैना वार -14,  गोपालपुर टोले कोड़र, जगतपुर, तक्थ सहित  9 स्थानों पर चोरी हुए ओवर लोडेड ट्रांसफॉर्मर को लगाने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा 11 माह पूर्व में विभाग को आवेदन / कंप्लेेंन दर्ज कराया गया है परन्तु ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर रहने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो  क्या सरकार  उक्त प्रखंडों के सभी स्थानों पर ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर को बदलवाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
13 फरवरी 2026
Member
श्री देवेशकान्त सिंह (111) (गोरेयाकोठी)
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा विभाग
MLA Profile
DEVESH KANT SINGH (111)
DEVESH KANT SINGH (111)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Goreyakothi - Siwan (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
08 Aug 1968
Address
Village Post Gorekoti, District Siwan, Bihar, 841411