क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि सुगौली विधान सभा क्षेत्र (जिला-पुर्वी चम्पारण) के प्रखण्ड सुगौली अन्तर्गत दक्षिणी सुगॉव पंचायत के सुगॉवडी धनौती नदी के किनाने पर अवस्थित है जिसका प्राकृतिक दृश्य सुंदर एवं रमणीक होने के कारण उक्त स्थल पर दामुल फिल्म के साथ-साथ कई अन्य फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, यदि हाँ तो क्या सरकार सुगॉवाडीह में धनौती नदी पर वाटर पार्क विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने की विचार रखती है हाँ तो कब तक, नही तो क्यों?