क्या मंत्री, विधि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि पूर्णिया बार लाइब्रेरी में लगभग 1500 से अधिक अधिवक्ता निबंधित हैं जिसमें 150 से अधिक महिला अधिवक्ता हैं पूर्णिया बार लाइब्रेरी परिसर में महिला अधिवक्ताओं के लिए पृथक लॉयर्स हॉल उपलब्ध नहीं है,यदि हाँ तो क्या सरकार महिला अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए उक्त परिसर में महिला लॉयर्स हॉल/भवन के निर्माण का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?