क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे की:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के लकड़ी नवीगंज प्रखण्ड के ग्राम कपड़ीपुर मुसहरटोला, कपड़ीपुर एक सरिका टोला, धोबीटोला, उज्जेना वार्ड नं० -13 सहित लगभग- 25 गांवों में एवं गोरेयाकोटी प्रखण्ड के ग्राम मुहम्मदपुर पट्टी वार्ड नं० 5 एवं 6 सुल्तानपुर वार्ड नं०- 8, बड़का जगदीशपुर वार्ड नं० 6,7,8, सहित 40 गाँवो में बिजली तार जर्जर हो चुके है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनो प्रखण्डों में पुराने ओपन/कभर तार जर्जर होने के प्राय विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होता है एवं जान-माल की क्षति बनी रहती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मकहै तो क्या सरकार उक्त प्रखण्ड़ो के सभी गाँवो में जर्जर विधुत तार को बदलने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?