क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत नगर पंचायत मच्छरगांवा में एसबीआई बैंक की एक भी शाखा उपलब्ध नहीं है जबकि उक्त नगर पंचायत बाबा मछेन्द्र नाथ की बसाई हुई एक ऐतिहासिक नगरी है, यदि हाँ तो सरकार नगर पंचायत मच्छरगांवा में एसबीआई बैंक की शाखा कबतक खुलवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?