क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिला के गोविंदपुर विधानसभा अंतर्गत रोह प्रखंड में एक भी पंजीकृत बैंक नहीं है, जिससे किसान, महिलाएँ एवं युवा रोजगार/स्वरोजगार हेतु ऋण व सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते है, यदि हाँ तो सरकार रोह प्रखंड में बैंक की शाखा खोलने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों?