क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के पत्रांक-2497, दिनांक-23.08.2024 के आलोक में नवादा जिला के कौआकोल में 30 (तीस) शैय्यावाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण हेतु 5.57 करोड़ की प्राशसनिक स्वीकृति प्रदान की गई है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त भवन निर्माण का कार्य बिहार चिकित्सा सेवाएँ एवं आधरभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMSICL) पटना के माध्यम से कराया जाता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कब तक उक्त स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?