क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह सही है कि विज्ञापन संख्या- 5/2025 अंतर्गत (BPSSC) बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा 1799 बिहार दारोगा बहाली हेतु आयोजित प्रारंभिक (PT) परीक्षा के प्रथम चरण के बाद परीक्षार्थियों को न तो प्रश्न-पत्र दिया गया और न ही OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराई गयी;2. क्या यह बात सही है कि बाद में उक्त परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) सार्वजनिक नहीं की जाती है न ही कोटिवार कट-ऑफ दिया जाता है और न ही परिणाम के साथ सभी परीक्षार्थियों के प्राप्तांक जारी नहीं किए जाते हैं और इस प्रकार पूरी बहाली में पारदर्शिता का अभाव रहता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार दारोगा, सिपाही तथा अन्य बहालियों की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने हेतु खंड-2 में वर्णित प्रावधानों को नीतिगत रूप अपनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?