क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के दाउदनगर नगर परिषद के अधिन वार्ड नं0-16 पिराही बाग एवं वार्ड नं0-17 बम रोड में कब्रिस्तान अवस्थित है, जिसका घेराबन्दी का कार्य नहीं कराया गया है फलस्वरूप खुला रहने के कारण असमाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओं का आना-जाना लगा रहता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित वार्डों में कब्रिस्तान की घेराबन्दी कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?