क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत कहलगांव में बियाडा (BIADA) के पास 1000 एकड़ से अधिक भूमि औद्योगिक विकास हेतु उपलब्ध है, जो सड़क और रेल मार्ग से जुड़े हुए है;2. क्या यह बात सही है कि बुनियादी सुविधाओं यथा पक्की सड़क, उच्च क्षमता वाले बिजली सब-स्टेशन और औद्योगिक जल आपूर्ति के अभाव के कारण निवेशक उदासीन हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त भूमि पर उद्योगों को आकर्षित करने हेतु नई नीति के तहत प्लग एंड प्ले प्री-फैब्रिकेटेड शेड और आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित करने हेतु कौन सी कार्रवाई कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?