Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1101Starred Question Listed

थाना का निर्माण

श्री सचीन्द्र प्रसाद सिंह (16) (कल्याणपुर) गृह विभाग 16 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री,गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत पुरण छपरा सुदूर ग्रामीण इलाका एवं उसके आस पास का क्षेत्र चकिया थाना से 15-20 कि०मी० कल्याापुर थाना से 25-30 कि०मी० तथा केसरिया थाना से 25-30 कि०मी० का क्षेत्र है साथ ही अंतर जिला का बॉर्डर सीमा है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्र अगल-बगल के सभी थानों से काफी दूरी तथा सुलभ आवागमन नहीं होने के कारण अपराधी को शीघ्र पकड़ने तथा अपराध रोकने में कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पू0 गवन्द्रा, उ0 गवन्द्रा मेदन सिरसिया, बासघाट तथा अन्य अगल-बगल के क्षेत्र को मिलाकर पुरण छपरा में नया थाना बनाकर अपराध रोकने तथा आम लोगों को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
16 फरवरी 2026
Member
श्री सचीन्द्र प्रसाद सिंह (16) (कल्याणपुर)
Department
गृह विभाग
Ministry
गृह विभाग
MLA Profile
SACHINDRA PRASAD SINGH (16)
SACHINDRA PRASAD SINGH (16)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Kalyanpur - East Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Phulwaria, Post Office-Mirchaiya Vrindavan, Police Station Kalyanpur, District-East Champaran