क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जिला व नगर परिषद क्षेत्र-किशनगंज अंतर्गत स्थान-हलीम चौक, मौजा-खगड़ा, खाता नं0-60, खेसरा नं0-1286 व 2205 में कब्रिस्तान अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त कब्रिस्तान त्रिभुजाकार में है तथा इसके एक साइड की दीवार का निर्माण 5 वर्ष पूर्व निर्माण किया जा चुका है। तथा शेष 2 साइड की दीवार का निर्माण होना बाकी है? जिसके कारण यह कब्रिस्तान प्रतिबंधित आवारा पशुओं का चारागाह बना हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त कब्रिस्तान की शेष दो दीवार का निर्माण कराने का विचार रखती है , हाॅ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?