क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :1.क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बोचहां विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत शेरपुर पंचायत में NH 28 से सटे वन विभाग के ऑफिस में एक वर्ष पूर्व नक्सली थाना के नाम से थाना स्थापित किया गया है;2.क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला का मुशहरी प्रखंड लोकनायक जयप्रकाश नारायण की कर्मभूमि रही है; यदि हाँ, तो क्या सरकार शेरपुर में स्थापित नक्सली थाना का नामकरण लोकनायक जयप्रकाश नारायण थाना करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?