क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत भिखाबांध भैया बहिनी, मडसरा एवं आसपास के इलाकों से पुलिस थाना दरौंदा एवं महाराजगंज थाना काफी दूर है, जिससे अपराधी बेखौफ अपराध कर रहे है, एवं अपराध होने पर ग्रामीणों को काफी दूर दरौंदा थाना या महाराजगंज थाना जाना पड़ता हैं , यदि हाँ तो सरकार उक्त क्षेत्र की सुरक्षा की दृष्टि से भिखाबांध या मडसरा में पुलिस चौकी कबतक खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?