Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1084Starred Question Listed

दोषियों पर  कार्रवाई

श्री संदीप सौरभ (190) (पालीगंज ) सामान्य प्रशासन विभाग 16 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री ,सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि प्रधानाध्यापिका, उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरदाहा, इस्लामपुर द्वारा हिलसा अनुमंडलाधिकारी श्री अमित कुमार पटेल के विरुद्ध अपने पद का दुरुपयोग कर एवं धौंस दिखाकर कई महीनों तक शारीरिक, मानसिक और फोनिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आलोक में सामान्य प्रशासन विभाग के पत्रांक- 20679, दिनांक 05.11.2025 के प्रत्युत्तर में शिकायतकर्ता द्वारा साक्ष्य और अभिलेख भी उपलब्ध कराई गई है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त मामले में अभी तक हिलसा अनुमंडलाधिकारी के खिलाफ न तो कोई प्राथमिकी दर्ज हुई है और न ही कथित जांच प्रक्रिया से पूर्व आरोपी अनुमंडलाधिकारी को उसके पद से निलंबित किया गया  है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के  उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज  करते हुए कौन- सी कार्रवाई करने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
16 फरवरी 2026
Member
श्री संदीप सौरभ (190) (पालीगंज )
Department
सामान्य प्रशासन
Ministry
सामान्य प्रशासन विभाग
MLA Profile
SANDEEP SAURAV (190)
SANDEEP SAURAV (190)
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Paliganj - Patna (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
27 May 1987
Address
Village- Molanipur, Post Office- Sadikpur, Police Station- Maner