क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के ढाका प्रखंड में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं हेतु अब तक किसी सरकारी अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास की स्थापना नहीं की गई है, जिसके कारण विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु दूरस्थ स्थानों पर निवास करने अथवा किराये पर रहने को विवश होना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार ढाका प्रखंड में अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास का निर्माण कबतक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?