क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत प्रखंड सोनों एवं प्रखंड चकाई में अल्पसंख्यक छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को महंगे किराये के मकान में पठन -पाठन हेतु रहना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त प्रखंडों में अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण कराने का विचार कबतक रखती है, नहीं तो क्यों?