क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलार्न्गत कोचाधामन प्रखंड में एम.एस.डी.पी. योजनान्तर्गत सरकार द्वारा अलता कमलपुर ,सोन्या सहित पांच छात्रावास का निर्माण 04 वर्ष पूर्व कराया गया है लेकिन अभी तक विभाग को स्थानांतरित नहीं करने के कारण सभी छात्रावास संचालित नहीं है जिस कारण अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को कठिनाई होती है ;2.यदि उपर्युक्त खंड का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त सभी छात्रावास विभाग को हैण्ड ओवर कर सुचारू ढंग से संचालित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?