क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के दाउदनगर नगर परिषद के अधिन वार्ड नं0-5 हुसैनी बाजार पक्कीबाग एवं वार्ड नं0-6 बारूण रोड लतीफ शाह में कब्रिस्तान अवस्थित है, जिसका घेराबंदी का कार्य नहीं कराया गया है, फलस्वरूप खुला होने के कारण असामाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओं का आना जाना लगा रहता है जिससे कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार वर्णित वार्डो में कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य कबतक कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?