Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1074Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री जिवेश कुमार (87) (जाले) गृह विभाग 16 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि दिनांक 6 जनवरी को पटना स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही NEET की तैयारी कर रही छात्रा संदिग्ध अवस्था में बेहोश पाई गई, जिसे बिना पुलिस सूचना के अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में उसकी मृत्यु हो गई;क्या यह बात सही है कि घटना के बाद तीन दिनों तक न तो हॉस्टल, न कमरा, न बिस्तर और न ही कपड़े सील किए गए, जिससे महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट हुए साथ ही  थाना प्रभारी द्वारा मामले को आत्महत्या बताकर गलत रिपोर्ट दी गई, जिसे बिना समुचित जांच के ASP, SP एवं SSP स्तर तक आगे बढ़ाया गया;यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार  दोषी पुलिस अधिकारियों पर  कार्रवाई और  संलिप्त सभी दोषीयों को सजा दिलाने का विचार करती हैं, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
16 फरवरी 2026
Member
श्री जिवेश कुमार (87) (जाले)
Department
गृह विभाग
Ministry
गृह विभाग
MLA Profile
JIBESH KUMAR (87)
JIBESH KUMAR (87)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Jale - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
25 Jul 1973
Address
AT/PO - Chandauna, PS- Jale, District- Darbhanga, Pin - 847303